Helpline +919415567039 || kr.up@smarthindustan.news

Updated Sun, 16 May 2021 11:35 PM

बाजारों में रही पुलिस की सख्ती, छह दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज

कासगंज, संवाद सहयोगी : लाकडाउन के पालन के लिए शनिवार को बाजारों में पुलिस ने सख्ती की। नियमों का उल्लंघन और भीड़ लगी होने के कारण पुलिस ने छह दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बेवजह घूम रहे वाहन चालकों के चालान काटे। दोपहर को पुलिस की ढील मिलते ही बजार में फिर से खरीदारी शुरू हो गई। शनिवार को सुबह सीओ सिटी आरके तिवारी ने सोरों गेट से लाकडाउन का पालन कराने के लिए अभियान चलाया। कुछ दुकानें ऐसी मिलीं, जिनमें अंदर खरीदारी की जा रही थी और बाहर से शटर गिरे थे। ऐसी दुकानों के शटर उठाकर छह दुकानदारों के लिए महामारी अधिनियम एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। बजार में बेवजह बाइक दौड़ा रहे युवकों को रोक कर उनसे पूछताछ की गई। बजार में घूमने का कारण भी जाना। जो युवक कारण स्पष्ट नहीं कर पाए, उनके चालान काटे। वहीं, एक बाइक को सीज किया गया। सीओ की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दोपहर तक शहर के बजार पूरी तरह बंद रहे। सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन जैसी पुलिस की ढील मिली पुन: दुकानों के शटर उठने और गिरने लगे। खरीदारी प्रारंभ हो गई। बाजार में बढ़ाई गई पिकेट की संख्या

मात्र 30 फीसद रह गई कासगंज डिपो की आय

कासगंज, संवाद सहयोगी : कोरोना काल में लाकडाउन के चलते कासगंज डिपो की आय घटकर मात्र 30 फीसद रह गई है। यात्रियों की संख्या घटने से सभी बसें नहीं चल पा रही हैं। घंटों इंतजार के बाद यात्री मिल रहे हैं। कासगंज डिपो के बेड़े में 89 बसें हैं। इनमें से 67 बसें निगम की और 22 बसें अनुबंधित हैं। सामान्य दिनों में कासगंज डिपो की लगभग 12 लाख रुपये प्रतिदिन की आय होती है, लेकिन अप्रैल के अंतिम सप्ताह के बाद जहां कोरोना का ग्राफ बढ़ा तो बस में यात्रा करने वालों की संख्या काफी गिर गई। यात्रियों की संख्या कम होने से मात्र 25 से 30 बसें ही आन रोड रहती हैं। रोडवेज बस स्टैंड से इन बसों को उन्हीं परिस्थितियों में निकाला जाता है जब बस के लिए 20 से 25 सवारियां मिल जाती हैं। कम सवारियां होने पर बस को रोड पर नहीं भेजा जाता। यात्रियों की कमी के चलते कासगंज डिपो की आय घटकर चार लाख से भी कम रह गई है। इतना ही नहीं यात्रियों के लिए बसों को इंतजार करना पड़ता है। नहीं चल रही प्राइवेट बसें

कोरोना संक्रमण के कारण पांच लोगों की हुई मौत

कासगंज, संवाद सहयोगी : कोरोना संक्रमण से शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई। तीन ने जिला अस्पताल एवं एक ने मिशन हास्पिटल में दम तोड़ दिया। वहीं, संक्रमित महिला की मथुरा के नयति हास्पिटल में मौत हुई है। शहर के दुर्गा कालोनी निवासी 71 वर्षीय सुनहरी लाल पुत्र द्वारिका प्रसाद कोरोना संक्रमित थे और जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। उपचार के बावजूद भी हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती सोरों निवासी 55 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र देवी राम एवं अमांपुर के गांव भरतपुर निवासी 78 वर्षीय लोंगश्री पत्नी जिलेदार की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, शहर के मुहल्ला जय-जयराम निवासी 47 वर्षीय नीरज पुत्र रामप्रकाश गुप्ता कोरोना संक्रमित थे और कई दिन से शहर के कोविड मिशन हास्पिटल में भर्ती थे। शुक्रवार रात नौ बजे उनकी मौत हो गई। शहर के मुहल्ला नाथूराम निवासी ज्ञानेश माहेश्वरी मथुरा के नयति में भर्ती थीं शुक्रवार देर रात इनकी भी मौत हो गई। मृतकों का कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया है। जिला अस्पताल में वृद्ध की मौत